हाजी याकूब की भतीजी जेबा को पति फराज ने घर से बाहर कर दिया, 80 तोले सोना भी रख लिया
पूर्व उत्तर प्रदेश मंत्री और बसपा नेता हाजी याकूब कुरैशी की भतीजी जेबा परवीन को उनके पति हाजी फराज ने घर से बाहर कर दिया है।
जेबा और फराज की शादी साल 2020 में मुजफ्फरनगर के खालापार में हुई थी। फराज पश्चिमी यूपी के मशहूर चमड़ा कारोबारी हैं। जेबा के भाइयों ने फराज को बिजनेस में मदद के लिए साढ़े 4 करोड़ रुपये दिए थे। जब पैसे वापस मांगे गए तो विवाद शुरू हो गया।
आरोप है कि फराज ने फोन पर तीन तलाक देकर रिश्ता खत्म कर दिया। जेबा का 80 तोला सोना रख लिया और उनकी दो छोटी बेटियों को भी अपने पास रख लिया। जेबा अब अपने ससुराल के बाहर बैठी हैं। मायके वाले पैसे के विवाद की वजह से उन्हें घर में रखने को तैयार नहीं हैं।
जेबा ने मीडिया के सामने अपनी परेशानी बताई है और पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।
MeerutNews #MuzaffarnagarNews #ZebaParveen #HajiYakubQureshi #FamilyDispute #TripleTalaq #UPNews #BreakingNews #ViralNews #WomenRights #Divorce #IndiaNews #HighProfileCase #LeatherBusiness #MoneyDispute #ReelNews #TrendingReel #DailyNews #UttarPradesh #ViralReel #NewsUpdate #JusticeForZeba #Kgnexpressnews
https://www.youtube.com/@AamirKhanEditor


