बिजनौर के शेरकोट मे लिफ्ट देकर बुजुर्ग महिला के साथ की लूट विरोध करने पर पत्थर से कुचलकर करदी महिला की हत्या आरोपी जीशान को पुलिस ने गोली मारकर किया लंगड़ा
जी हा, यह सनसनी खेज खबर बिजनौर जिले के शेरकोट से सामने आई है। शनिवार सुबहा करीब 6 बजे अफजलगढ़ रोड पर सिंघाई की पुलिया से करीब 200 मीटर अंदर जंगल मे एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला कश्मीरी देवी निवासी नई बस्ती कालागढ़ का शव मिला था, जिनके चेहरे पर चौट के गहरे निशान थे। थाना अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने जांच शुरु की जिसमे धामपुर से सीसी टीवी फुटेज मे जीशान नाम का लड़का जोकि थाना नहटौर के मोहल्ला नौंधा का रहने वाला है वह बुजुर्ग महिला को बाइक से ले जाता हुआ दिखाई दिया पुलिस ने आरोपी को हिरासत मे लेकर उससे पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल किया। आरोपी ने बताया की उसने लूट के उद्देश्य से बुजुर्ग महिला को धामपुर अस्पताल से लिफ्ट देने का बाहान बनाकर बिठाया था। और अफजलगढ़ रोड पर उनके साथ लूट की जब महिला ने विरोध किया तो उनके चेहरे पर पत्थर से वार कर हत्या करदी तथा मौके से मोबाइल और 2 हजार रुपए लेकर भाग गया। वही पुलिस जब आरोपी को मौके ए वारदात पर लेकर पहुंची तो आरोपी ने पहले से छुपाए हुए अवैध तमंचे से पुलिस पर फायरिंग करदी, पुलिस की जवाबी कारवाई मे आरोपी जीशान के पैर मे गोली लगी जिसे पुलिस ने अस्पताल मे भर्ती करा दिया। फिलहाल बुजुर्ग महिला की हत्या से परिवार मे कोहराम मचा हुआ है।
#bijnor #UP.POLICE #KGNEXPRESSNEWS
https://www.youtube.com/@AamirKhanEdito

