बदायूँ: एसएसपी अंकिता शर्मा की अपराध समीक्षा बैठक, अधिकारियों को सख्त निर्देश
बदायूँ पुलिस प्रेस नोट के अनुसार 10.04.2026 को एसएसपी अंकिता शर्मा ने पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा बैठक कर लंबित विवेचनाओं, महिला व साइबर अपराध, मादक पदार्थ तस्करी व कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। पुलिस के अनुसार थाना प्रभारियों को अपराध नियंत्रण, शिकायतों के त्वरित निस्तारण, टॉप-10 अपराधियों पर कार्रवाई व गैंगस्टर एक्ट में संपत्ति जब्ती के निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को शांतिपूर्ण संपन्न कराने व ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के निर्देश भी दिए गए।
Badaun #UPPolice #CrimeMeeting #LawAndOrder #kgnexpressnews
https://www.youtube.com/@AamirKhanEditor


