नैनीताल में फॉर्चूनर में बैठ हूटर बजाना उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक के बेटे को पड़ा भारी, उतरी “वीआईपी हनक”
नैनीताल की मॉल रोड में फॉर्चूनर में बैठ हूटर बजाना विधायक के बेटे को महंगा पड़ गया। उसने हूटर इस इरादे से बजाया था कि सामने का सारा रास्ता साफ हो जाएगा लेकिन कुछ ही देर में सारी विधायकी सड़क पर आ गई।
यूपी विधायक के बेटे की ‘वीआईपी हनक’ उस पर पड़ी भारी। नैनीताल के एसडीएम से बहस के बाद उसकी फॉर्च्यूनर सीज कर दी गई।
नैनीताल में उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से भाजपा विधायक का बेटा नैनीताल की मालरोड में ‘वी.आई.पी.कल्चर’ दिखाते हुए एस.डी.एम.नवाज़िश ख़लिक़ से भिड़ गए। यातायात नियमों की अनदेखी और विधायक पुत्र के हूटर बजाने के साथ एस.डी.एम.से अभद्रता करने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए उनकी फॉर्च्यूनर कार यू.पी.33 वी.0003 को सीज कर दिया।
मामले के अनुसार, फतेहपुर की जहानाबाद सीट से विधायक राजेंद्र पटेल का बेटा परिवार के साथ नैनीताल घूमने आया था। मालरोड पर जाम के दौरान उसने बिना किसी आपात स्थिति के लगातार कार का हूटर बजाना शुरू कर दिया।
संयोगवश, उसी समय मौके पर मौजूद उपजिलाधिकारी (SDM)की नजर हूटर बजाती इस कार पर पड़ी। एस.डी.एम.ने हूटर बजाते वाहन को रुकवाकर हूटर बजाने का कारण पूछा, तो विधायक पुत्र अपनी गलती मानने के बजाय उल्टा बहस करने लगा।
आरोप है कि उसने रौब दिखाते हुए मुख्यमंत्री का नाम लेकर दबाव बनाने की कोशिश की और वाहन छोड़ने की बात कही। इस दौरान कुछ देर तक मॉल रोड पर हंगामे जैसी स्थिति बन गई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एस.डी.एम.ने तत्काल पुलिस को मौके पर बुलाया। जांच में वाहन के आवश्यक दस्तावेज भी मौके पर उपलब्ध नहीं कराए जा सके। इसके बाद पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान काटते हुए फॉर्च्यूनर को मौके पर ही सीज कर दिय
https://www.youtube.com/@AamirKhanEditor

