बिहार के गोपालगंज जिले की12 वर्षीय बच्ची अनाबिया काट्रेन में अकेले मिलना रहस्यमयी है

बिहार के गोपालगंज जिले की
12 वर्षीय बच्ची अनाबिया का
ट्रेन में अकेले मिलना रहस्यमयी है
25 मार्च 2026 को ट्रेन नंबर 09190
(कटिहार-मुंबई सेंट्रल स्पेशल) में
तैनात TTE भूपेंद्र कुमार यादव ने
अपनी त्वरित सूझ-बूझ
और मानवीय संवेदना से
न सिर्फ बच्ची को सुरक्षित रखा,
बल्कि उसके परिवार तक खबर पहुंचाकर
एक बड़ी त्रासदी को टाल दिया…
और वडोदरा जीआरपी (रेलवे पुलिस) के हवाले कर दिया
अल्हम्दुलिल्लाह,
अनाबिया अब सकुशल है…
घटना की शुरुआत सिवान जंक्शन से हुई
गोपालगंज की रहने वाली अनाबिया
मुंबई जाने वाली इस ट्रेन में
सिवान जंक्शन से चढ़ी थी
ट्रेन बिहार से गुजरते हुए गुजरात की ओर बढ़ रही थी
तब TTE भूपेंद्र कुमार यादव को वायरल फोटो मिली
अनाबिया ट्रेन में अकेली नजर आ रही थीं
TTE ने तुरंत बच्ची को चेक किया
तो पाया कि वह वाकई अकेली थी
12 साल की बच्ची
मुंबई जैसी लंबी दूरी की ट्रेन यात्रा पर अकेले,
यह देख TTE का संदेह जाग गया…
TTE भूपेंद्र कुमार यादव ने
तुरंत बच्ची के परिवारवालों से संपर्क स्थापित किया
घरवालों को सूचना दी
और फिर बच्ची को वडोदरा जीआरपी को सुपुर्द कर दिया
परिवार की ओर से भी पुष्टि हो गई
कि अनाबिया लापता थी और अब सुरक्षित है
TTE की इस जिम्मेदार भूमिका सराहनीय है…
लेकिन सबसे बड़ा सवाल अब यही है
कि अनाबिया सिवान जंक्शन से किसके साथ ट्रेन में चढ़ी थी?
12 वर्ष की नाबालिग बच्ची
अकेले मुंबई कैसे जाना चाहती थी?
सिवान से वडोदरा तक का सफर किसके साथ तय किया?
फिर अचानक अकेली कैसे हो गई?
बच्ची फिलहाल घबराई हुई अवस्था में है
और कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है
पुलिस जांच में जुटी है,
CCTV फुटेज खंगाले जाएंगे
वडोदरा जीआरपी के साथ-साथ
सिवान जंक्शन की पुलिस को भी
अब मामले की गंभीरता से जांच करनी होगी…
सिवान जंक्शन के CCTV फुटेज की जांच की जाएगी
यह देखा जाएगा कि
बच्ची प्लेटफॉर्म पर किसके साथ थी,
और ट्रेन में चढ़ते समय कौन उसके साथ था
बच्ची के परिवार से भी पूछताछ की जा रही है…
अनाबिया अब परिवार के पास सुरक्षित पहुंच जाए,
यही कामना है
साथ ही पुलिस से अपील है
कि इस मामले की पूरी तह तक जांच हो…

TTE #भारतीय #रेल

बिहार #गोपालगंज #गुजरात #वडोदरा

केजीएन एक्सप्रेस न्यूज

https://www.youtube.com/@AamirKhanEditor

Oplus_16908288

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!