उत्तर प्रदेश के बदायूं में पुलिस एक्शन मोड में है। अपराधियों के खिलाफ

उत्तर प्रदेश के बदायूं में पुलिस एक्शन मोड में है। अपराधियों के खिलाफ बड़ा अभियान चल रहा है। बदायूं में एसएसपी अंकिता शर्मा के कमान संभलने के बाद ही एक्शन तेज हो गया है। लेडी सिंघम के नाम से मशहूर अंकिता शर्मा ने बदायूं में कार्यभार संभालते ही साफ कर दिया कि जिले में अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एक ही रात में उनके निर्देशन में मेगा ऑपरेशन अभियान चला है। उन्होंने कहा कि 98 अपराधी जेल की सलाखों के पीछे भेज दिए गए हैं।

बदायूं में 92 वारंटी और 6 वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी ने पुलिस के तेवर दिखा दिए हैं। ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है। पूरे जिले में नई कप्तान का खौफ नजर आ रहा है। अब बदायूं की गई कप्तान का आगाज सीधा एक्शन, सख्त संदेश और जीरो टॉलरेंस की शुरुआत के नजरिए से दिखाई दे रहा है।

#budaun #ankitasharma #ips#kgnexpressnews

https://www.youtube.com/@AamirKhanEditor

Oplus_16908288

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!