दिल्ली में बुधवार सुबह एक बेहद दर्दनाक और भीषण अग्निकांड हो गया,

दिल्ली में बुधवार सुबह एक बेहद दर्दनाक और भीषण अग्निकांड हो गया, जिसमें 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। इनमें 3 मासूम बच्चियां भी शामिल हैं, जिनकी उम्र अभी महज 12, 6 और 5 साल थी। पालम मेट्रो स्टेशन के पास एक ऊंची इमारत में यह आग लगी थी जिसमें नीचे कपड़ों और कॉस्मेटिक की दुकानें थीं और ऊपर एक परिवार रहता था। सुबह सात बजे के आसपास अचानक उठी लपटों ने पूरे मकान को अपनी जद में ले लिया। दो लोग इमारत से कूदकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अग्निकांड पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि घटना की न्यायिक जांच का आदेश दिया गया है

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) को सुबह करीब 7 बजे पालम मेट्रो स्टेशन के पास एक इमारत में आग लगने की सूचना मिली। दमकल के 30 वाहन मौके पर भेजे गए और आग बुझाने और अंदर फंसे लोगों को बचाने के लिए अभियान शुरू किया गया। डीएफएस के एक अधिकारी ने कहा,’इमारत से कई लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि दो लोग पहले ही कूद चुक थे और उन्हें स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया था।’ अधिकारियों ने बताया कि घटना में कुल 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3 जख्मी हैं। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी और चीख पुकार मची रही।

डीएफएस के अनुसार इमारत में एक ‘बेसमेंट’ और पांच मंजिलें थीं। छत पर एक अस्थायी टीन की शेड बनी हुई थी। ‘बेसमेंट’, ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पर कपड़ों और कॉस्मेटिक की दुकानें और स्टोर था। दूसरी और तीसरी मंजिल पर फ्लैट था जिसमें परिवार रहता था। डीएफएस अधिकारी एसके दुआ ने मीडिया से बातचीत में बताया कि नीचे व्यावसायिक गतिविधियां हो रही थीं। नीचे से ऊपर आने-जाने के लिए एक ही रास्ता था। नीचे आग की तेज लपटें थीं और ऊपर धुआं भर गया था। इस वजह से लोग बाहर निकल नहीं पाए

आग की चपेट में आया परिवार पालम गांव का मूल निवासी है। यहां पीढ़ियों से परिवार रह रहा था और कॉस्मेटिक कारोबार से जुड़ा था। मृतकों की पहचान 33 साल प्रवेश, कमल (39), अनिल (32), आशू (महिला 35 साल), दीपिका (28) लाडो (70 साल की बुजुर्ग) और हिमांशी (22) के रूप में हुई है। जिन तीन बच्चियों की मौत हुई है उनकी उम्र 15, 6 और 3 साल है। दो साल की एक बच्ची का इलाज चल रहा है।

palam #delhi #metro #fire #kgnexpressnews

https://www.youtube.com/@AamirKhanEditor

Oplus_16908288

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!