लखनऊ घूमने आई इंफ्लुएंसर मान्या सिंह पर बड़ा इमामबाड़ा में हिजाब पहने का बनाया गयाद वाब

लखनऊ घूमने आई इंफ्लुएंसर मान्या सिंह पर बड़ा इमामबाड़ा में हिजाब पहने का बनाया गया दवाब, वीडियो बनाकर खोली टूरिस्ट प्लेस के अंदर की पोल


डिजिटल क्रिएटर मान्या सिंह ने आरोप लगाया कि लखनऊ के बड़ा इमामबाड़ा में प्रवेश के दौरान उनसे हिजाब पहनने और शर्ट का बटन बंद करने के लिए कहा गया. इस घटना पर उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और विवाद पैदा कर रहा है
लखनऊ के ऐतिहासिक बड़ा इमामबाड़ा में घूमने आई एक डिजिटल क्रिएटर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में क्रिएटर ने जो दावा किया है, उसने नए विवाद को जन्म दे दिया है. उनका कहना है कि इमामबाड़ा परिसर के अंदर उनसे हिजाब पहनने के लिए कहा गया और इतना ही नहीं, उनकी शर्ट का बटन बंद करने की भी नसीहत दी गई. क्रिएटर के मुताबिक जब उन्होंने इन बातों को मानने से इनकार किया तो माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उन्हें बाहर निकलने तक के लिए कह दिया. वीडियो सामने आने के बाद अब यह पूरा मामला चर्चा में है.
क्या हुआ मान्य के साथ?
डिजिटल क्रिएटर मान्य सिंह ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ लखनऊ घूमने आई थीं और उन्होंने बड़ा इमामबाड़ा देखने के लिए टिकट लेकर परिसर में प्रवेश किया. उनका कहना है कि एंट्री के समय तक किसी भी तरह के ड्रेस कोड या हिजाब को लेकर कोई निर्देश नहीं दिया गया था. लेकिन जैसे ही वे अंदर पहुंचीं, वहां मौजूद लोगों ने उनसे कहा कि यहां हिजाब पहनकर ही घूमने की अनुमति है.

बिना हिजाब नहीं मिलेगी एंट्री

मान्या सिंह के मुताबिक, जब उन्होंने सवाल किया कि बिना हिजाब के अंदर क्यों नहीं जा सकतीं तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें घूरते हुए कहा कि बिना हिजाब के यहां रहना मना है. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उन्हें बाहर निकालने तक की बात कही. हालांकि इसके बावजूद वह और उनकी दोस्त परिसर में आगे बढ़ती रहीं और घूमने की कोशिश करती रहीं.

शर्ट का बटन बंद करने की मिली सलाह
क्रिएटर का आरोप है कि जब उन्होंने हिजाब पहनने से साफ इनकार कर दिया तो वहां मौजूद लोगों ने अपनी टीम के एक व्यक्ति को भेजा और उनसे कहा कि वे कहीं से दुपट्टा लेकर आएं और सिर ढक लें. मान्या सिंह के अनुसार, कुछ देर बाद एक व्यक्ति सीधे उनके पास आया और उनसे कहा कि अपनी शर्ट का बटन बंद करें. इस पर उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि यह उनका निजी पहनावा है और किसी को यह तय करने का अधिकार नहीं है कि उन्हें क्या पहनना चाहिए.
डेथ टू अमेरिका और इजराइल वाले पोस्टर का भी आरोप
मान्या सिंह ने अपने वीडियो में यह भी दावा किया कि इमामबाड़ा परिसर के बाहर अमेरिका और इजरायल के विरोध में लिखे पोस्टर लगे हुए थे. उनके मुताबिक, वहां मौजूद कुछ लोगों ने उनसे कहा कि इन पोस्टरों पर पैर रखते हुए अंदर जाएं. उन्होंने बताया कि उन्होंने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद माहौल और अधिक असहज हो गया.
मैं आजाद भारत में रहती हूं – मान्या सिंह
वीडियो में मान्या सिंह ने कहा कि वह एक स्वतंत्र देश की नागरिक हैं और किसी महिला पर इस तरह का ड्रेस कोड जबरन लागू करना गलत है. उन्होंने कहा कि उन्हें किसी धर्म या परंपरा से कोई आपत्ति नहीं है लेकिन किसी को यह अधिकार नहीं होना चाहिए कि वह किसी महिला के कपड़ों या उसके पहनावे पर टिप्पणी करे.
अपने वायरल वीडियो में क्रिएटर मान्य सिंह ने कहा कि “जब मैं बड़ा इमामबाड़ा के अंदर गई तो हमें कहा गया कि यहां हिजाब पहनकर ही अलाउड है. हमने पूछा क्यों, तो हमें घूरकर कहा गया कि बिना हिजाब के यहां नहीं रह सकते. बाद में कहा गया कि दुपट्टा लाकर सिर ढक लो और मेरी शर्ट का बटन बंद करने को भी कहा गया. मैं एक आजाद भारत में रहती हूं, मुझे कोई यह नहीं बता सकता कि मुझे क्या पहनना चाहिए.”

Uday fruit shop Pali naka opp shere sagar hotel near miya kabab hotel bandra West Mumbai 400050/mob.. 9619904971/9833812709

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
मान्या सिंह ने इस पूरे घटनाक्रम को वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद यह मामला तेजी से वायरल हो गया. लोग इस मुद्दे पर अलग-अलग राय दे रहे हैं. फिलहाल यह पूरा मामला क्रिएटर के दावों पर आधारित है और प्रशासन या इमामबाड़ा प्रबंधन की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयानसामने नहीं आया है.

Oplus_16908288

https://www.youtube.com/@AamirKhanEditor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!