बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र में एक 26 वर्षीय युवती से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान दानिश पुत्र शकील और फैसल पुत्र गफ्फार के रूप में हुई है। पुलिस ने दावा किया कि इन्हें धनौरा रोड स्थित अंजार कबाड़ी के पीछे से पकड़ा।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता के भाई ने चांदपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, आरोपी दानिश उसकी बहन को बहला-फुसलाकर ले गया था। इसके बाद, फैसल ने अपने घर पर उसके साथ मारपीट की और जबरन बलात्कार किया। इस घटना में दो अज्ञात लड़के भी शामिल थे, जिन्होंने उसकी बहन को रोका था।
एफआईआर में यह भी बताया गया है कि अभियुक्त फैसल ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी थी। साथ ही, दानिश के परिजनों ने भी पीड़िता को जान से मरवा देने की धमकी दी थी। पुलिस ने इस मामले में मु0अ0सं0 109/2026 धारा 87, 126(2), 115(2), 70(1), 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने नामित अभियुक्तों दानिश पुत्र शकील निवासी मोहल्ला सराय रफी, कस्बा व थाना चांदपुर, बिजनौर और फैसल पुत्र गफ्फार निवासी मोहल्ला सराय रफी, थाना चांदपुर, बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया है। इन्हें समय पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। इस मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार, कांस्टेबल राजकुमार, कांस्टेबल आदित्य मलिक और कांस्टेबल रंजीत मलिक शामिल थे।
bijnor #Chandpur #GangRape
https://www.youtube.com/@AamirKhan786king

