शराबी दूल्हे विशाल ने जयमाला के वक्त दुल्हन निशा को मारी लात, वो यहीं नहीं रुका फिर किया उसने ये काम

बाराबंकी में शराबी दूल्हे का हाई वोल्टेज ड्रामा. जयमाला के दौरान दुल्हन को मारी लात और ससुर को पीटा. जमकर चले लात-घूंसे, पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया.बाराबंकी के गणेशपुर कस्बे में शुक्रवार रात बहराइच से बारात आई थी. बारात का स्वागत बड़े ही सम्मान और रीति-रिवाजों के साथ किया गया था. लेकिन जयमाला के समय अचानक हंगामा मच गया. दूल्हा विशाल शराब के नशे में इतना धुत था कि उसने मर्यादा की सारी सीमाएं पार कर दीं. (तस्वीर में दूल्हा और दुल्हन)रात करीब 11 बजे जब दूल्हा जयमाला के लिए मंच पर पहुंचा, तो वह पूरी तरह अनियंत्रित था. रस्म के दौरान ही दूल्हे ने अचानक दुल्हन निशा को लात मार दी. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरने वाली इस शादी की खुशियां पल भर में आक्रोश में बदल गईं और वहां मौजूद मेहमान सन्न रह गए.जब बेटी के साथ हुई इस बदसलूकी को देखकर पिता सत्रोहन ने अपनी बेटी को बचाने की कोशिश की और दूल्हे को समझाने का प्रयास किया, तो नशे में धुत दूल्हे ने अपने ससुर के साथ भी हाथापाई शुरू कर दी. दूल्हे की इस हरकत ने कन्या पक्ष के सब्र का बांध तोड़ दिया. (तस्वीर में निशा)दूल्हे की बदतमीजी के बाद दोनों पक्षों के बीच भीषण मारपीट शुरू हो गई. देखते ही देखते शादी समारोह स्थल जंग का मैदान बन गया. वहां मौजूद दर्जनों कुर्सियां तोड़ दी गईं और अफरा-तफरी के बीच मेहमान अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए. समारोह में पूरी तरह तनाव फैल गया.इस मारपीट के दौरान दूल्हे की बहन, जीजा और एक अन्य बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए. लात-घूंसों और कुर्सियों के चलने से कई लोगों को चोटें आईं. शादी का माहौल तनावपूर्ण होने के कारण स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद डायल 112 और स्थानीय चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे.पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा. पूरी रात गांव में तनाव रहा. सुबह होने पर पूर्व प्रधान और गांव के संभ्रांत लोगों ने दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता की और मामले को शांत कराने का प्रयास किया.काफी मान-मनौव्वल और लिखित समझौते के बाद शनिवार सुबह शादी की बाकी रस्में पूरी की गईं. हालांकि, इस घटना ने दूल्हा और दुल्हन दोनों के परिवारों के बीच कड़वाहट पैदा कर दी. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों को थाने तलब किया है ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो

https://www.youtube.com/@AamirKhan786king

Oplus_16908288

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!