Rampur Murder Case: रामपुर में रिश्तों का शर्मनाक अंत! मामा ससुर और बहू के अवैध संबंधों की वजह से भांजे की बेरहमी से हत्या

Rampur Murder Case: रामपुर में रिश्तों का शर्मनाक अंत! मामा ससुर और बहू के अवैध संबंधों की वजह से भांजे की बेरहमी से हत्या. देखिए कैसे पुलिस ने आरोपी मामा को गिरफ्तार किया और क्या है पूरा मामला.

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां रिश्तों के कत्ल की इस कहानी ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है. स्वार क्षेत्र के खौत कला गांव में एक मामा ने अपने ही भांजे की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी. आपको बता दें कि रामपुर के खौत कला गांव में अकील नाम के युवक की उसके सगे मामा ने गला काटकर हत्या कर दी. हत्या के बाद गांव में अफरातफरी मच गई और परिजनों में कोहराम मच गयाक्या मामा ससुर के बहू के साथ थे संबंध?
गांव वालों के बीच यह चर्चा है कि मृतक की पत्नी और उसके मामा ससुर (आरोपी मामा) के बीच संबंध (एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर) थे. इसी रिश्ते के बीच भांजा (अकील) बाधा बन रहा था, जिसके चलते मामा ने अपने भांजे को रास्ते से हटाने का खौफनाक कदम उठाया. 

पुलिस ने आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि प्राथमिक तौर पर मामला अवैध संबंधों और आपसी रंजिश का लग रहा है, जिसकी विस्तृत जांच (विवेचना) जारी है.

https://www.youtube.com/@AamirKhan786king

Oplus_16908288

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!