प्राइमरी टीचर उमाकांत शुक्ला ने पत्नी चेतना को तड़पाकर मारा फिर शिक्षा मित्र लड़की संग उसकी ये कहानी पता चली

प्राइमरी टीचर उमाकांत शुक्ला ने पत्नी चेतना को तड़पाकर मारा फिर शिक्षा मित्र लड़की संग उसकी ये कहानी पता चली
Primary Teacher Kills Wife: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से एक खौफनाक खबर सामने आई है. आरोप है कि प्राइमरी स्कूल के एक टीचर उमाकांत शुक्ला ने अपनी पत्नी चेतना को करेंट लगाकर हत्या कर दी. आरोप ये भी है कि उमाकांत का उसके स्कूल की एक शिक्षामित्र महिला के साथ अफेयर था जिसकी खबर चेतना को मिल चुकी थी. चेतना और उमाकांत के बीच अक्सर इन बातों को लेकर विवाद होता था. वहीं जब चेतना ने इस संबंध का विरोध किया तो उमाकांत ने करेंट देकर उसकी हत्या कर दी. फिलहाल इस मामलें मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.अफेयर की वजह से ली पत्नी की जान?
ये पूरा मामला जनपद के गौरीगंज थाना के पूरे रामदीन का है. यहां रहने वाली चेतना पांडे की शादी साल 2014 में अमेठी कोतवाली के लोहरता के पूरे शिव गुलाम के रहने वाले उमाकांत शुक्ला के साथ हुई थी. दोनों की शादी पारिवारिक रजामंदी के साथ हुई थी.हालांकि इस दौरान उमाकांत टीचर नहीं थे. लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही वह प्राइमरी टीचर बन गए.  आरोप है कि इसके बाद से उमाकांत ने चेतना को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. दोनों की शादी के कुछ समय बाद एक लड़का हुआ जो फिलहाल 6 साल का है. लेकिन धीरे-धीरे दोनों के आपसी रिश्तों में फासले आने लगे.आरोप है कि इस बीच उमाकांत का अफेयर उसके ही स्कूल की एक शिक्षामित्र के साथ शुरू हो गया. जैसे ही पति के अफेयर की खबर चेतना को लगी वह इसका विरोध करने लगीआरोप है कि इसी विरोध से नाराद होकर उमाकांत ने चेतना के पूरे शरीर में करेंट लगाकर हत्या कर दी.

पिता ने लगाए ये आरोप
चेतना के पिता कृष्ण कुमार पांडे ने आरोप लगाते हुए कहा कि ‘हमारी बेटी को आए दिन टॉर्चर करते थे. जब हमने शादी किया तो लड़का कुछ नहीं करता था.लेकिन कुछ समय बाद ही वह प्राइमरी टीचर बन गया और हमारी बेटी को परेशान करने लगा. हमारे दामाद का स्कूल की एक शिक्षामित्र से अफेयर चल रहा है. इसके बारे में मेरीबेटी ने मुझे बताया था. आज हमारी बेटी को करेंट लगाकर मौत के घाट उतार दिया
गया

https://www.youtube.com/@AamirKhan786king

Oplus_16908288

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!