खूबसूरत दुल्हन के साथ सुहागरात के सपने संजोए इस फौजी संग बहुत बुरा हुआ! लड़की ने कांड ही कर दिया

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है.मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नई नवेली दुल्हन ने सुहागरात के वक्त ही अपने फौजी दूल्हे को तगड़ा झटका दे दिया. युवती और युवक की शादी पारिवारिक रजामंदी के साथ हुई थी. लेकिन शादी के बाद जब दूल्हा अपने कमरे में गया तो उसने जो देखा उसके होश उड़ गए. क्योंकि कमरे से नई नवेली दुल्हन गायब थी. साथ ही घर में रखे कीमती गहने भी नहीं थे. दूल्हे का आरोप है कि उसकी दुल्हन अपने प्रेमी निकेश कुमार से साथ फरार हो गई है. घटना के बाद ससुराल पक्ष सदमे में है. वहीं पुलिस मामले में केस दर्ज कर जांच में जुटी हैसुहागरत के वक्त कमरे से गायब हो गई दुल्हन
कौशांबी के मंझनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 8 फरवरी को शादी हुई थी. इस शादी से लड़का और लड़की पक्ष के लोग भी काफी खुश थे. दूल्हा बना लड़का भारतीय थल सेना में कार्यरत है. दूल्हे की शादी दुल्हन के साथ धूमधाम से और सभी रिति रिवाजों के साथ पूरी हुई. इसके बाद दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन को विदा कराकर अपने घर ले गया. लेकिन सुहागरात के वक्त दूल्हे को 140 वोल्ट का झटका तब लगा जब उसने देखा कि उसकी दुल्हन कमरे में नहीं है और घर से 15 लाख के गहने और 5 नगद भी गायब हैं. देर रात जब ससुराल के लोगों को जानकारी हुई तो सभी के होश उड़ गए.

किसी और लड़के के प्यार में थी दुल्हनसामने आई जानकरी के मुताबिक लड़की किसी और से शादी करना चाहती थी. उसने शादी से पहले होने वाले पति के सांवले रंग को लेकर आपत्ति भी जताई थी. हालांकि परिजनों ने इसे नजरअंदाज कर दिया. आरोप है कि दुल्हन पहले से ही किसी अन्य युवक के संपर्क में थी और उसी के साथ जाने की योजना बना चुकी थी. पीड़ित पति ने थाना मे पहुंचकर लिखित शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि ‘मेरी पत्नी 10-11 फरवरी कि रात सो रही थी तभी सराय अकिल थाना क्षेत्र के रहने वाले निकेश कुमार ने बहला फुसलाकर भाग ले गया.’ सीओ सदर शिवांक सिंह का कहना है कि ‘परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नवविवाहिता की तलाश की जा रही है.

https://www.youtube.com/@AamirKhan786king

Oplus_16908288

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!