मुजफ्फरनगर: पांचवीं पास तीन साइबर ठग गिरफ्तार, 85 करोड़ की ठगी में दो महीने में 60 लाख रुपये उनके खातों में ट्रांसफर

मुजफ्फरनगर: पांचवीं पास तीन साइबर ठग गिरफ्तार, 85 करोड़ की ठगी में दो महीने में 60 लाख रुपये उनके खातों में ट्रांसफर
मुजफ्फरनगर। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी के एक बड़े गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी मात्र पांचवीं पास हैं और सिलाई का काम करते थे, लेकिन देशभर में 85 करोड़ रुपये की साइबर ठगी में शामिल थे।

एसपी क्राइम इंदु सिद्वार्थ ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता में बताया कि तमिलनाडु के एक व्यापारी से डिजिटल अरेस्ट कर लगभग 4 करोड़ रुपये की ठगी का मामला प्रतिबिंब पोर्टल पर आया था। जांच में ठगी की रकम का हिस्सा मुजफ्फरनगर के बैंक खातों से निकाला गया था।

साइबर क्राइम थाना प्रभारी सुल्तान सिंह की टीम ने संदिग्ध मोबाइल नंबरों और बैंक खातों की गहन जांच के बाद नदीम और गुफरान (निवासी कुटेसरा, थाना चरथावल) तथा मयूर अफजल राणा (निवासी सुजडू) को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो मोबाइल, चेकबुक और एक डायरी बरामद हुई।

एसपी क्राइम ने बताया कि आरोपी नदीम और गुफरान सिलाई कारीगर हैं। गुफरान छह महीने पहले सऊदी अरब से लौटा, जहां उसने साइबर ठगी देखी। दोनों ने मिलकर गिरोह बनाया और देशभर के ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराए। इन खातों पर 70 से अधिक शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें कुल 85 करोड़ रुपये की ठगी हुई।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके साथी क्रिप्टोकरेंसी में धन निवेश करते थे। लालच में उन्होंने खुद और परिजनों के खाते उपलब्ध कराए और 5-10 प्रतिशत कमीशन लिया। मात्र दो महीने में उनके खातों में 60 लाख रुपये ट्रांसफर हुए, जिन्हें अमेरिकी डॉलर में बदला गया। पुलिस अन्य संबंधित खातों की जांच जारी रखे हुए है

https://www.youtube.com/@Aima-p2z3n

Oplus_16908288

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!