21 साल की सना की जल रही चिता पर पुलिस ने डाला पानी और शव निकाला बाहर, फिर पति अजीत सिंह को पकड़ा

आगरा के जाजऊ में अंतरधार्मिक विवाह का संदिग्ध अंत. मायके वालों के आरोप पर पुलिस ने जलती चिता बुझाकर बाहर निकाला सना का शव. पति हिरासत में.आगरा में 21 साल की युवती सना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद श्मशान घाट पर उस वक्त भारी हंगामा हो गया जब पुलिस ने जलती चिता को बुझाकर शव को बाहर निकाला. सना पिछले चार साल से ज्यादा समय से अजीत सिंह नामक युवक के साथ रह रही थी. पुलिस के मुताबिक, दोनों ने साढ़े चार साल पहले घर से भागकर लव मैरिज की थी. बुधवार दोपहर करीब तीन बजे अचानक सना की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गईफाइनेंस का काम करने वाला सना का पति अजीत ग्रामीणों के साथ मिलकर शव को श्मशान घाट ले गया और यहां उसने अंतिम संस्कार शुरू कर दिया. जब सना के मायके वालों को पता चला कि उसकी मौत हो गई है और अंतिम संस्कार किया जा रहा है, तो उन्होंने फौरन पुलिस को सूचना दी. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई. सूचना मिलते ही फतेहपुर सीकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक चिता जल रही थी. पुलिस ने आनन-फानन में आग पर पानी डालकर उसे बुझाया और अधजले शव को चिता से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. पुलिस ने पति अजीत सिंह को हिरासत में ले लिया है. धर्म परिवर्तन और प्रताड़ना के गंभीर आरोप सना के पिता निजाम का आरोप बेहद गंभीर है. उनका कहना है कि अजीत किस्त लेने के बहाने उनके घर आता था और उनकी बेटी को तब ले गया था जब वह नाबालिग थी. पिता का दावा है कि उनकी बेटी का धर्म परिवर्तन कराया गया और उसके साथ अक्सर मारपीट व उत्पीड़न किया जाता था. पिता ने सीधा आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है.पुलिस का सामने आये ये पक्ष इस मामले में एसीपी अछनेरा ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवती टीबी (क्षय रोग) से पीड़ित थी. हालांकि, मायके पक्ष की शिकायत और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए शव को कब्जे में लिया गया है. पुलिस का कहना है कि विवाह के बाद से सना का अपने परिवार से कोई संपर्क नहीं था. फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

Oplus_16908288

https://www.youtube.com/@AamirKhan786king

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!