पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर धारदार हथियार से की पति की हत्या

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर धारदार हथियार से की पति की हत्या

घर में ही कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, बच्चों को लेकर प्रेमी संग बाइक से हुई पत्नी फरार

इटावा । थाना #भरथना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पड़ियापुर गांव में रविवार रात दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात सामने आई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। यहां 45 वर्षीय रनवीर सिंह यादव पुत्र लाखन सिंह की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। आरोप है कि इस जघन्य वारदात को मृतक की पत्नी पूजा ने अपने प्रेमी अर्पित के साथ मिलकर अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी पत्नी अपनी दो वर्षीय मासूम बच्ची को लेकर फरार हो गई।

https://www.youtube.com/@AamirKhan786king

खेत पर बने घर में रात में हुई वारदात

पुलिस के अनुसार, रनवीर सिंह यादव की हत्या रविवार की रात खेत पर बने उनके आवास में की गई। आरोपियों ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर उनकी मौके पर ही हत्या कर दी। सुबह जब घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। घटना से मृतक का बड़ा भाई बेगम, लालू, मां मुन्नी देवी सहित बहनों का रो रो कर बुरा हाल बना रहा ।

प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह

मृतक के भाई लालू यादव ने बताया कि रनवीर की शादी वर्ष 2018 में पूजा से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद आप मायके बेटी के साथ वृन्दावन चली गई । तीन वर्ष तक वापस नहीं लौटी तो परिजन #वृंदावन पूजा के घर जाकर पंचायत बैठाकर वापस ले आए थे । जहां पत्नी ने कहां कि वह खेत पर नया मकान बनवाकर रहेगी। वह ससुराल आने से पहले अपनी बच्ची लक्ष्मी को मायके छोड़ आई थी । पूजा ने दो वर्ष पहले ससुराल के नए मकान में दूसरी बच्ची रुक्मणि को जन्म दिया। कुछ समय बाद पूजा का गांव के ही अर्पित नामक युवक से प्रेम प्रसंग चलने लगा था । जिसकी परिजनों को भनक लग गई इसको लेकर घर में अक्सर विवाद होता रहता था। आरोप है कि इसी प्रेम प्रसंग के चलते पूजा ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी।

पिता को घर में नहीं घुसने दिया, सुबह मिला शव

मृतक के पिता #लाखन_सिंह ने बताया कि रविवार देर शाम वह रोज की तरह बेटे के घर सोने पहुंचे थे, लेकिन बहू पूजा ने विवाद कर उन्हें घर से भगा दिया और पुराने घर में जाकर लेटने को कहा। रविवार सुबह जब वह दोबारा बेटे के घर पहुंचे तो बाहर चबूतरे पर बेटे का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। पास में खून से सनी कुल्हाड़ी और टूटा हुआ मोबाइल पड़ा था। यह दृश्य देख पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई और वह रोने लगे। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

घटना से पहले कुत्ते को बांधने से बढ़ा शक

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के पास एक वफादार कुत्ता था, जिसे घटना से पहले घर के पास बबूल के पेड़ से रस्सी से बांध दिया गया था। ग्रामीणों का मानना है कि वारदात से पहले कुत्ते को जानबूझकर बांधा गया, ताकि वह किसी को भनक न लगने दे सके। यह बात भी जांच का अहम बिंदु बन गई है।

पत्नी बाइक लेकर प्रेमी संग फरार

हत्या के बाद पूजा अपनी बच्ची को लेकर घर में खड़ी बाइक से प्रेमी अर्पित के साथ फरार हो गई। पुलिस को आशंका है कि आरोपी जिले से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीशचंद्र क्षेत्राधिकारी चकरनगर अवनीश कुमार तथा थाना प्रभारी भरथना विक्रम सिंह, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। पुलिस के अनुसार मृतक पर आधा दर्जन से अधिक वार किए गए है।

ट्रक चालक था मृतक

परिजनों ने बताया कि रनवीर सिंह ट्रक चालक था और शुक्रवार को काम से घर लौटा था। बीते तीन वर्षों से वह खेतों पर बने घर में परिवार के साथ निवास कर रहा था, जहां कुछ पशुओं का पालन कर रह थे।

एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र ने बताया तहरीर के आधार पर कारवाही की जा रही है रनवीर की हत्या रविवार की रात पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की है। मौके से साक्ष्य जुटाकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है जल्द मामले का खुलासा होगा।

News #Bharthana #Etawah #SadNews #LoveStory

Oplus_16908288
Oplus_16908288

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!