संभल हिंसा से जुड़े मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है। मंगलवार को हाईकोर्ट ने संभल कोर्ट के उस आदेश पर सुनवाई की,

संभल हिंसा से जुड़े मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है। मंगलवार को हाईकोर्ट ने संभल कोर्ट के उस आदेश पर सुनवाई की, जिसमें चर्चित एएसपी अनुज चौधरी समेत कई पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे। यह मामला तत्कालीन डीएसपी/एएसपी अनुज कुमार चौधरी की ओर से दाखिल याचिका के आधार पर सुना गया।

सुनवाई के दौरान अनुज चौधरी की तरफ से पेश वकील ने मामले की तैयारी के लिए अदालत से समय की मांग की, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 9 फरवरी तय कर दी।

मामले की सुनवाई शुरू होने से प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। इस केस को लेकर पुलिस कार्रवाई और न्यायिक प्रक्रिया पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

https://www.youtube.com/@AamirKhan786king

Oplus_16908288

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!