…ट्रैक्टर चला रहा था, तभी हल जमीन में किसी सख्त चीज़ से टकराया। जब मिट्टी हटाकर देखा गया तो जमीन के नीचे दबे पुराने हथियार एक-एक कर बाहर निकलने लगे।
शाहजहांपुर जिले के इस खेत से तलवारें, भाले, खंजर और बंदूक के लोहे के हिस्से मिले हैं, जिन्हें प्रारंभिक तौर पर 18वीं सदी का बताया जा रहा है। हथियारों पर जंग लगी हुई है, जिससे अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि ये करीब 200 साल से जमीन में दफन थे।
हथियार मिलने की खबर फैलते ही गांव में भीड़ जुट गई और लोग इसे देखने पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को सुरक्षित किया गया। बाद में हथियारों को कब्जे में लेकर पुरातत्व विभाग को जांच के लिए सौंपने की प्रक्रिया शुरू की गई।

https://www.youtube.com/@AamirKhan786king
